ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार में अनोखा मामला: बकरे के मर्डर का FIR थाने में दर्ज, पुलिस अब कराएगी पोस्टमार्टम

BHAGALPUR : अभी तक आपने इंसानों की हत्या के बारे में सुना होगा लेकिन इस बार मामला किसी इंसान का नहीं बल्कि एक बकरे की हत्या से जुड़ा है। बकरा चोरी का यह अनोखा मामला भागलपुर से सामन

बिहार में अनोखा मामला: बकरे के मर्डर का FIR थाने में दर्ज, पुलिस अब कराएगी पोस्टमार्टम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : अभी तक आपने इंसानों की हत्या के बारे में सुना होगा लेकिन इस बार मामला किसी इंसान का नहीं बल्कि एक बकरे की हत्या से जुड़ा है। बकरा चोरी का यह अनोखा मामला भागलपुर से सामने आया है। यहां एक मंदिर से चोरों ने चढ़ावे के बकरे को चुरा लिया। मामला पुलिस में पहुंचा तो काफी खोजबीन के बाद बकरे के शव बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और बकरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, मामला जिले के सबौर थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित बाबा विशु राउट मंदिर में बकरा चढ़ाने की पुरानी परंपरा है। यहां बकरे को चढ़ाने के बाद उसे मंदिर परिसर में ही छोड़ दिया जाता है। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। बकरे को चढ़ाने के बाद उसे मंदिर परिसर में ही छोड़ दिया गया। गांव के ही कुछ लोग बकरे को मंदिर से चुरा ले गए। इस बात की जानकारी जैसे ही बकरा चढ़ाने वाले शख्स और अन्य लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया।


मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी खोजबीन के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से बकरे को बरामद किया गया। ग्रामीणों ने जबतक बकरे को बरामद किया उसका सिर धड़ से अलग हो चुका था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और तीन लोगों के खिलाफ बकरे की हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बकरे से शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।