ब्रेकिंग
बिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जाना

एम्बुलेंस से शराब की तस्करी: झारखंड के रास्ते बिहार पहुंची थी खेप, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

AURANGABAD: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस इस कानून का सख्ती से पालन नहीं करा पा रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही

एम्बुलेंस से शराब की तस्करी: झारखंड के रास्ते बिहार पहुंची थी खेप, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस इस कानून का सख्ती से पालन नहीं करा पा रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब माफिया नए नए हथकंडे अपनाकर पुलिस की आंध में धूल झोंक रहे हैं।ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां तस्कर एम्बुलेंस में शराब की खेप लेकर पहुंचे थे। उत्पाद विभाग की टीम ने एरका चेकपोस्ट पर एम्बुलेंस से शराब की खेप को जब्त किया है।


दरअसल, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप बिहार पहुंचने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एरका चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस की नजर सायरन बजाती तेज गति से आ रही एम्बुलेंस पर पड़ी। पुलिस को शक हुआ और उसने एम्बुलेंस को रोक दिया। इस दौरान एम्बुलेस चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।


उत्पाद विभाग की टीम ने जब एम्बुलेंस की तलाशी ली तो हैरान रह गई। एम्बुलेंस क भीतर शराब की खेप बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने एम्बुलेंस से 333 बोलत विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि एम्बुलेंस किसकी है और शराब को कहां ले जाना था।