ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

बिहार में सुबह-सवेरे ठोक दिया: बदमाशों ने गोली मारकर ले ली दो लोगों की जान, इलाके में सनसनी

SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहार में सुबह-सवेरे ठोक दिया: बदमाशों ने गोली मारकर ले ली दो लोगों की जान, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है।


मृतकों की पहचान माहपुर दलित टोला निवासी धर्मेंद्र डोम और नगर थाना क्षेत्रके तेलहट्टा निवासी कालीचरण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपराधिक प्रवृति के थे और दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज थे। सुबह करीब 10 बजे दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के ऊपर लूट और हत्या जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या करने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है।