ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बिहार में 16 धुर जमीन के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली; इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गंभीर हालत में दोनों घायलों को इलाज के ल

बिहार में 16 धुर जमीन के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली; इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों ने भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गंभीर हालत में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है।


घायलों की पहचान संजात गांव निवासी युगल किशोर झा के 55 वर्षीय बेचे हेमंत कुमार झा और मनोज कुमार ईश्वर के 26 वर्षीय बेटे देवराज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने अपने ही गोतिया पर भूमि विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जख्मी हेमंत झा का अपने भाई के साथ 16 धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम सभी लोग घर पर बैठे थे, तभी चचेरे भाई ने आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों के साथ घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया, जिसमें हेमंत झा और देवराज को गोली लगी है।


ग्रामीणों के मुताबिक, देवराज पड़ोस का रहने वाला है और विवाद के दौरान वह रास्से से गुजर रहा था। फायरिंग के दौरान उसे भी गोली लग गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बेगूसराय में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता