ब्रेकिंग
Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिहार: महिला को Bad Touch करना शख्स को पड़ा भारी, भरी पंचायत में हुई चप्पल से पिटाई, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

NALANDA: महिला को गलत तरीके से छूने की कीमत एक शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला के आरोप पर पहले तो आरोपी की भरी पंचायत में चप्पलों से पिटाई की गई। इसके बाद भी मन नहीं भरा त

बिहार: महिला को Bad Touch करना शख्स को पड़ा भारी, भरी पंचायत में हुई चप्पल से पिटाई, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: महिला को गलत तरीके से छूने की कीमत एक शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला के आरोप पर पहले तो आरोपी की भरी पंचायत में चप्पलों से पिटाई की गई। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो महिला के पति ने आरोपी की लाठी डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव की है।


मृतक की पहचान दरुआरा गांव निवासी नरेश रविदास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनू रविदास की पत्नी रंजना देवी गांव के ही दरगाह की तरफ से घर लौट रही थी। इसी दौरान नरेश रविदास ने महिला को गलत तरीके से छू दिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।


इस घटना को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी नरेश रविदास की चप्पलों से पिटाई का फैसला सुनाया। फिर क्या था पंचायत में मौजूद लोगों ने नरेश पर जमकर चप्पल बरसाए, जिसके बाद मामला शांत हो गया। करीब एक महीने बाद महिला का पति कमाकर बाहर से घर लौटा तो उसे इस बात की जानकारी मिली।


शनिवार की रात जब नरेश रविदास अपने घर में सो रहा था, महिला का पति टीनू रविदास घर में घुस गया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर नरेश को अधमरा कर दिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।