ब्रेकिंग
दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर

बिहार: महिला की गला रेतकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी

SAHARSA: सहरसा में सरसों काटने खेत गई एक महिला की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना महिषी थाना क्षेत्र के जलई ओप

बिहार: महिला की गला रेतकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में सरसों काटने खेत गई एक महिला की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना महिषी थाना क्षेत्र के जलई ओपी क्षेत्र के कुड़गांव बहियार की है।


मृतक महिला की पहचान वीरगांव के वार्ड संख्या-10 निवासी खट्टर साह की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मंजू देवी सुबह करीब 11 बजे कुड़गांव मौजा स्थित बहियार में सरसों काटने गयी थी। देर शाम तक महिला के घर वापस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद महिला की लाश मकई के खेत में पड़ी मिली। उसकी गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता