ब्रेकिंग
बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी ने खातों में भेजे 7-7 हजारUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहराम

मोस्ट वांटेड अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Bihar Crime News: मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बेखौफ अपराधियों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (30) को गोलियों से छलनी कर दिया। 



बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने नया टोला चौक के पास विक्की मेहता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मुखिया रीता देवी के अनुसार, नरदह सरकार भवन में मनरेगा का काम चल रहा था। काम खत्म कराने के बाद विक्की मेहता घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वारदात में दुर्गा यादव, नीतीश राणा, अमित चौधरी समेत कई अपराधी शामिल थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं हुई है।



विक्की मेहता को गोली लगने के बाद पहले पुरैनी से JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के उपाध्यक्ष भास्कर कुमार के अनुसार, मरीज को अस्पताल लाए जाने पर ECG किया गया, जिसमें उसे मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शरीर पर 5 से 7 गोलियों के जख्म बताए गए हैं।



घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या आपराधिक वर्चस्व समेत कई एंगल से जांच की जा सकती है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट- अमन आनंद, मधेपुरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता