ब्रेकिंग
Bihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायतBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत

बिहार: लूटपाट का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट को मारी गोली, लाखों रुपए लेकर फरार हो गए बदमाश

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान बैंक के रि

बिहार: लूटपाट का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट को मारी गोली, लाखों रुपए लेकर फरार हो गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान बैंक के रिकवरी एजेंट को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गंभीर हालत में रिकवरी एजेंट को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना कुढ़नी थाना के झिटकी की है।


घायल युवक की पहचान बोचहां थाना के सर्फुद्दीनपुर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन रिकवरी के करीब एक लाख से अधिक रुपए लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान झिटकी में बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। चंदन को गोली मारने के बाद अपराधी उसके पास मौजूद रुपए लूटकर फरार हो गए।


गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता