ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चापटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, अबतक 7 लोगों की मौत की खबर; कई घायलबिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाय टेबल पर खर्राटे लेते दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चापटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, अबतक 7 लोगों की मौत की खबर; कई घायलबिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाय टेबल पर खर्राटे लेते दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिहार : लूटपाट के दौरान बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या, लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

CHAPRA : बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट के दौरान एक बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के महरौली गांव की है। लूटपाट के दौरान अपराध

बिहार : लूटपाट के दौरान बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या, लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट के दौरान एक बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के महरौली गांव की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मी के पास से सवा लाख रुपए भी लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक बैंककर्मी की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के खरपट्टी गांव निवासी जुल्फिकार अली के 30 वर्षीय बेटे जासुद्दीन के रूप में हुई है। जासुद्दी बंधन बैंक में काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर जासुद्दीन पैसा कलेक्शन कर बैंक लौट रहा था, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूटपाट की कोशिश की। जब बैंककर्मी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसके बैग से सवा लाख रुपए निकाल कर मौके से फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक बैंककर्मी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक मैगजीन और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।