ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : लेन-देन के विवाद में साले ने जीजा का गला रेत की हत्या

BETIYA : इस वक्त की एक बड़ी खबर बेतिया से आ रही है. जहां सहोदरा थाना क्षेत्र में सालों द्वारा जीजा के रुपया को हड़पने की नीयत धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. यह मामला सहो

बिहार : लेन-देन के विवाद में साले ने जीजा का गला रेत की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETIYA : इस वक्त की एक बड़ी खबर बेतिया से आ रही है. जहां सहोदरा थाना क्षेत्र में सालों द्वारा जीजा के रुपया को हड़पने की नीयत धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. यह मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव की है. पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है.


जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम 7:30 बजे की है. इस बाबत शिकारपुर थाना क्षेत्र के पचमवां गांव निवासी गोवर्धन राम की पत्नी कुसमी देवी ने सहोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें उनका कहना है कि मैं अपने लड़के अविनाश कुमार की शादी सहोदरा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव निवासी दीनदयाल राम की पुत्री रेखा देवी से की थी. शादी के बाद मेरा बेटा एवं बहू प्रेम नगर में कपड़ा का दुकान कर के रहते थे. तथा दुकान से अपना जीवन यापन करते थे. 


विगत कुछ दिनों से मेरा लड़का अविनाश कुमार और उसके सालों के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर मनमुटाव चल रहा था. अविनाश कुमार ने रुपए के लेन-देन को लेकर सहोदरा थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. इसी बीच शुक्रवार को शाम 7:30 बजे विमलेश कुमार, भीम राम, मेरी बहू रेखा देवी, त्रिवेणी राम, संतोष राम, विजय राम और दीपक कुमार साकिन मठ मझरिया ने मिलकर प्रेम नगर स्थित दुकान में घुसकर तेज धारधार हथियार से अविनाश कुमार का गला काटकर हत्या कर दी. 


मृतक अविनाश कुमार की पत्नी रेखा देवी घर छोड़कर फरार है. जहां उसका साला विमलेश कुमार ने सहोदरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है. घर के अन्य सदस्य भी घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विमलेश कुमार को जेल भेजा जा रहा है. मृतक अविनाश कुमार के मां के आवेदन के अधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता