ब्रेकिंग
सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोपपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहसरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का आरोपपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजह

बिहार : लाखों रुपए की फेक करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 11.66 लाख बरामद

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस ने 11.66 लाख रुपए के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी नानपुर-जाले सीमा क्षेत्र से हुई है। फिलह

बिहार :  लाखों रुपए की फेक करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 11.66 लाख बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस ने 11.66 लाख रुपए के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी नानपुर-जाले सीमा क्षेत्र से हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नानपुर के मझौर गांव में कार्रवाई की है।


गिरफ्तार दोनों शख्स बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों की पहचान सितामढ़ी के डुमरा स्थित सिमरा गाव निवासी वसीर मियां और दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के रेवढ़ा निवासी मो. नेयाज के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस जाली नोट के इस गिरोह को खंगालने में जुट गई है। 


सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने कहा कि गिरफ्तार हुए गिरोह के सदस्य बंगाल से जाली नोट लाकर बिहार में खपाते थे। बरामद जाली नोटों को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखों रुपए के जाली नोट के साथ दोनों को दबोच लिया। जब्त नोटों में 2000, 5000, 200, 100 और 50 के भारतीय नोट शामिल हैं।