ब्रेकिंग
उत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गए

बिहार: 30 लाख की लूट के खिलाफ सड़क पर उतरे कारोबारी, बाजार को बंद कर किया भारी हंगामा

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्वर्ण आभूषण दुकान कर्मी से करीब 30 लाख से ज्यादा के जेवरात की हुई लूट को लेकर व्यवसायियों में भारी नाराजगी है। आक्रोशित व्यवसाईयों ने सोमवार को बलिया बाजार

बिहार: 30 लाख की लूट के खिलाफ सड़क पर उतरे कारोबारी, बाजार को बंद कर किया भारी हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्वर्ण आभूषण दुकान कर्मी से करीब 30 लाख से ज्यादा के जेवरात की हुई लूट को लेकर व्यवसायियों में भारी नाराजगी है। आक्रोशित व्यवसाईयों ने सोमवार को बलिया बाजार में सड़क जाम कर दिया और दुकान को भी बंद रखा है। 


दरअसल, बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार में रविवार की शाम दुकान से घर जाने के दौरान स्वर्ण आभूषण दुकान के कर्मचारियों के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर करीब 30 लाख रुपए के सोना और चांदी की लूट कर ली गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था‌। इस घटना से बाजार के स्वर्ण कारोबारियों में काफी आक्रोश है।


आक्रोशित कारोबारियों ने लूटे गए सामानों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बलिया बाजार को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया है। व्यवसायी संघ ने मांग की है कि लूटे गए सामानों की बारामदगी की जाए और घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित कारोबारियों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता