ब्रेकिंग
दिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलान

बिहार : कुल्हाड़ी से वार कर शख्स की हत्या,मृतक की पत्नी ने बहनोई और भगिना पर लगाया हत्या का आरोप

AURANGABAD : औरंगाबाद में ढिबरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक किसान की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में एक 28 वर्षीय किसान की कुल

बिहार : कुल्हाड़ी से वार कर शख्स की हत्या,मृतक की पत्नी ने बहनोई और भगिना पर लगाया हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में ढिबरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक किसान की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में एक 28 वर्षीय किसान की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान गांव के हैं वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने इस हत्या में मृतक के ही बहनोई एवं भगिना का हाथ बताया है.


उसने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा घर में आपसी फूट कराकर बंटवारा कराया गया और भाई को अलग कर दिया गया. मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि पूर्व में भी इन दोनों के द्वारा जान मारने एवं अगवा कर लेने की धमकी दी गई थी. बताया जाता है कि बुधवार की शाम वीरेंद्र अपने खेत में पटवन करने गए थे. उसी दौरान अपराधियों ने कुल्हाड़ी से सिर के पिछले हिस्से में वार कर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद ढिबरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


इधर इस हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव सदर अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. उन्होंने इस मामले में नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर प्रहार किया. जिला प्रवक्ता ने कहा कि सुशासन की सरकार में आम लोग न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही खेत खलियान में. अब अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है. आए दिन हत्या, बलात्कार हो रहे हैं और जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता