ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: दिनदहाड़े किराना कारोबारी से लूट, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने किराना कारोबारी से लूटपाट के दौरान अंधाधुंध

बिहार: दिनदहाड़े किराना कारोबारी से लूट, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने किराना कारोबारी से लूटपाट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना मठाही ओपी शिविर के मठाही बाजार की है।


दरअसल, बदमाशों ने मठाही बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर किराना व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मठाही बाजार के वार्ड संख्या एक निवासी किराना कारोबारी विजय रस्तोगी अपनी किराना दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सोमवार की दोपहर करीब दो बजे हथियार से लैस दो बदमाश उनकी दुकान में घुस गए।


इस दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गल्ला में रखे बीस हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता