ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

बिहार के युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

ARWAL: दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करने वाले अरवल के बेलखरा गांव के रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है। हालांकि मृतक का शव आते ही बेलखरा गांव में मा

बिहार के युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करने वाले अरवल के बेलखरा गांव के रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है। हालांकि मृतक का शव आते ही बेलखरा गांव में माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के मुताबिक, बेलखरा गांव निवासी राजनाथ पासवान का 30 वर्षीय बेटा मंजय पासवान दिल्ली के निजी कंपनी में डिजाइनर के रूप में काम करता था। मंजय पासवान का भाई भी हरियाणा के कंपनी में काम करता था, जिसकी तबीयत खराब हो गई थी और डॉक्टर के यहां दिखलाने जाना था। 


20 नवंबर को वह अपने भाई का इलाज कराने के लिए हरियाणा जा रहा था, तभी दिल्ली के मंगोलपुरी के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक मंजय पासवान का शव बेलखारा गांव पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मंजय पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर काम कर रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता