ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सीवान में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली

DESK : बिहार के सीवान में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीवान पुलिस

सीवान में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

DESK : बिहार के सीवान में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीवान पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सीवान जिले के नौतन थाना इलाके की है. यहां हरपुर नहर के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान  जीरादेई थाना इलाके के खरगी रामपुर गांव के रहने वाले बब्बन यादव के 24 वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव के रूप में हुई है, जो खरगी रामपुर में ही एक मोबाइल दुकान चलाता था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान के नौतन थाना इलाके के हरपुर नहर पर सुबह-सुबह शौच के लिए गांव के कुछ लोग पहुंचे तो नहर के समीप एक युवक का शव देखकर गांव के लोगों को सूचना दी.


सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. परिजनों के अनुसार रविवार की देर रात सिकंदर यादव को गांव के ही किसी लड़के ने घर से बुलाकर ले गया था. वहीं जब मृतक सिकंदर यादव देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. जिसमें सुबह 4 बजे नौतन थाना इलाके के हरपुर नहर के समीप एक शव  पड़े होने की सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे तो सिकंदर यादव का शव पड़ा हुआ देखकर सन्न रह गए. 


शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है कि आखिरकार किस मामलें में उसकी हत्या की गई है.

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता