ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

सीवान में शूटआउट, बदमाशों ने कुख्यात अपराधी बाबर मियां को गोलियों से भूना

SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने कुख्यात क्रिमिनल बाबर मियां को गोलि

सीवान में शूटआउट, बदमाशों ने कुख्यात अपराधी बाबर मियां को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने कुख्यात क्रिमिनल बाबर मियां को गोलियों से भून दिया है. बाबर मियां की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीवान जिले के सराय ओपी क्षेत्र की है, जहां चमरामण्डी इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी बाबर मियां का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक बाबर मियां अपने इलाके में काफी चर्चित था. इसके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज थे. शूटआउट की खबर से सीवान में हड़कंप मच गया है.


सीवान में शूटआउट, बदमाशों ने कुख्यात अपराधी बाबर मियां को गोलियों से भूना


सीवान पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार बाबर मियां आपराधिक छवि का व्यक्ति था. जिसे बदमाशों ने मार गिराया है. पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को बरामद किया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल लाया गया है.

टैग्स