ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार : प्रेमी ने घर से बुलाकर की प्रेमिका की हत्या, आधी रात में शौच के बहाने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक प्रेमी ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. दरअसल उसने बड़ी ही बेरहमी से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्या के बाद इलाके मे

बिहार : प्रेमी ने घर से बुलाकर की प्रेमिका की हत्या, आधी रात में शौच के बहाने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी
First Bihar
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक प्रेमी ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. दरअसल उसने बड़ी ही बेरहमी से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीतामढ़ी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र की है, जहां रमनगरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. दरअसल एक लड़की की डेड बॉडी हाई स्कूल के तालाब से बरामद की गई है. मृतक लड़की की पहचान सोनी कुमारी के रूप में की गई है. सोनी के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी रोशन ने की है. 


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि सोनी और रोशन लगभग 6 महीने से रिलेशनशिप में थे. मृतक सोनी (18) रामनगरा गांव के वार्ड नंबर 11 में रहने वाले मनोज भंडारी की बेटी बताई जा रही है जबकि रोशन भी इसी रामनगरा गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है. मृतका के पिता मनोज भंडारी ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप उसके प्रेमी रोशन कुमार पर लगाया है.


रीगा  थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है प्राथमिकी में लिखा है कि रोशन ही हमारी बेटी की गला दबाकर हत्या की है. उन्होंने बताया है कि देर रात रोशन के मोबाइल से हमारी बेटी के मोबाइल पर फोन आया था. शौच के बहाने हमारी पुत्री देर रात्री घर से बाहर निकली थी. सुबह उसकी लाश पोखर के समीप मिली है. वही घटनास्थल से रोशन कुमार का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. स्थानीय लोग बताते हैं तकरीबन छह माह पूर्व से दोनों के बीच प्रेम संबंधित बात हुआ करता था. 


इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा रीगा पुलिस को दी गई. रीगा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दरोगा ओम प्रकाश समेत अन्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जल्द ही पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता