ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सीतामढ़ी में एक व्यक्ति की हत्या, हत्यारों ने खून से लथपथ बॉडी को रोड के किनारे फेंका

SITAMARHI : बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले की है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. खून से लथपथ डेड बॉडी सड़क के किनारे म

सीतामढ़ी में एक व्यक्ति की हत्या, हत्यारों ने खून से लथपथ बॉडी को रोड के किनारे फेंका
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले की है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. खून से लथपथ डेड बॉडी सड़क के किनारे मिली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र की है, जहां बसहिया पुल के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर डेड बॉडी को फेंका है. किसी धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने शव को बरामद किया है. मृतक व्यक्ति की पहचान राकेश महतो पिता भगोली महतो खाप गांव के रहने वाले के रूप में की गई है.


राकेश के सिर पर चोट के कई गंभीर निशान है और पूरी लाश खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि शव की सूचना मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए हैं. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.


थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि मृतक के शिव तथा चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा की हत्या क्यों हुई है और किन कारणों से हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता