ब्रेकिंग
पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई

बिहार : पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, रोज-रोज के झगड़े से था परेशान

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. परि

बिहार : पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, रोज-रोज के झगड़े से था परेशान
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. जांच की जा रही है. 


घटना रोहतास थाना क्षेत्र के सुंदरगंज की है. मृतक का नाम संतोष पासवान है. बताया जाता है कि संतोष पासवान का अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था. बीती रात भी पति पत्नी में तनाव हुआ और इसी तनाव के बाद पति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 


सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला. थोड़ी देर बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अन्दर संतोष का शव फंदे से लटका मिला. परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम से सदर अस्पताल ले गई. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता