ब्रेकिंग
मधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभार

बिहार : चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने जान से मारने की भी कोशिश की

CHHAPRA : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. महिलाओं के साथ हो रहे शर्मनाक मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सा

बिहार : चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने जान से मारने की भी कोशिश की
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. महिलाओं के साथ हो रहे शर्मनाक मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि लड़की विजयादशमी की रात मेला देखकर घर लौट रही तभी दो युवकों ने चाकू के दम पर पहले उसे किडनैप किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की. 


घटना छपरा के मढ़ौरा के एक गांव की है. पीड़िता ने जब अपने पिता को मामले की जानकारी दी तो उसके पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक आरोपी अरमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे की तलाश जारी है. 


थाने में लड़की ने बताया रेप के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी युवकों ने उसकी हत्या कर देने के लिए उतारू हो गए. उसके गिड़गिड़ाने, पैर पकड़ कर जीवन का गुहार लगाने और किसी को नहीं बताने की शर्त पर धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए. किसी तरह घर पहुंच कर किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. घटना के सामने आने पर हड़कंप मच गया. 


डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई है. एक आरोपी अरमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 


आपको बता दें कि बिहार में गैंगरेप की घटनाएं इन दिन काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. रविवार को औरंगाबाद जिले से भी एक मामला सामने आया था जहां पांच लड़कों ने मिलकर एक लड़की से बलात्कार किया था. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार तो किया लेकिन अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं. अब सारण जिले से इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

टैग्स