ब्रेकिंग
BIG BREAKING: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा...मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ाबिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींBIG BREAKING: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा...मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ाबिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहीं

छपरा में चाचा ने किया भतीजे का मर्डर, आपसी विवाद में तलवार से काट डाला

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया

छपरा में चाचा ने किया भतीजे का मर्डर, आपसी विवाद में तलवार से काट डाला
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना गड़खा थाना के कदना बाजार की है. मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद में खाकी बाबा टोला निवासी जीतन राय ने अपने दो भतीजों के साथ मिलकर अजय राय (35) की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इसमें जीतन घायल हो गया था.  चाचा को घायल अवस्था में छोड़कर अजय कहीं चला गया था. 


महाअष्टमी पर वह घर वापस आ गया था. घटना के दिन जब कदना बाजार गया तो जीतन राय अपने दो अन्य भतीजों के साथ मौके पर पहुंच गया. इसी दौरान उसने अजय की गर्दन पर तलवार से वार कर दिया. इसमें मौके पर ही तड़प-तड़प कर अजय की मौत हो गई. 


हालांकि, घटना को अंजाम देकर जीतन राय, अजय के भाइयों के साथ फरार हो गया था. इधर, घायल अजय को स्थानीय लोग ऑटो में डालकर CHC गड़खा लाए. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. फरार आरोपी चाचा जीतन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इधर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

टैग्स