ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सहरसा में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भूना

SAHARSA : बिहार के सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने हत्या की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमा

सहरसा में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भूना
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने हत्या की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोलियों से भून दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


वारदात सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र की है। यहां गोरियारी गांव स्थित पंचायत भवन के पास बेलगाम बदमाशों ने एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि सिमरी बख्तियारपुर बाजार से घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके कारण गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सलखुआ के गोरियारी गांव निवासी महेश्वर यादव (60) के रूप में की गई है।


इस घटना के बाबत मिली जानकारी मुताबिक सलखुआ अंतर्गत गोरियारी गांव निवासी महेश्वरी यादव (60) गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर बाजार से गोरियारी स्थित घर जा रहे थे। तभी गोरियारी पंचायत भवन के समीप अज्ञात अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली बुजुर्ग के सिर में लगी। गोली की आवाज सुन जबतक आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी घटना को अंजाम दे कर भाग चुके थे। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा ग्रामीणों की मदद से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं घटना की सूचना पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार और सलखुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार  दल-बल के साथ अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए अग्रतर प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की वजह क्या है, अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे पुलिस तफ़्तीश शुरू कर दी है और इसमें संलिप्त अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता