ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार : बेरहमी से युवक की हत्या, प्रेम-प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस

PATNA : बिहार के रोहतास जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंका गया है. पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है. ब

 बिहार : बेरहमी से युवक की हत्या, प्रेम-प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के रोहतास जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंका गया है. पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.


वारदात रोहतास जिले के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मटियाव गांव के सुअरमनवा टोला में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक की पहचान मटियाव गांव के रहने वाले राजकुमार यादव के बेटे साकेत कुमार यादव उर्फ पिंटू (35) के रूप में की गई है. साकेत के घर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर उसकी लाश मिली है.


यदुनाथपुर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक युवक की हत्या कर उसकी डेड बॉडी फेंकी गई है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ली. उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.


थानेदार के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उक्त गांव के लोगों से आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है. लेकिन ग्रामीण दबे आवाज़ से बताते हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है. पुलिस इस एंगल से भी इस केस की जांच कर रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें