ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में मॉब लिंचिंग, बाइक से धक्का मारने वाले को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

PATNA : राजधानी पटना से मॉब लिंचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बाइक सवार एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने की बात सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौ

पटना में मॉब लिंचिंग, बाइक से धक्का मारने वाले को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से मॉब लिंचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बाइक सवार एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने की बात सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र की है, जहाँ लालपुरा गांव के पास हुए रोड एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान विक्रम केवट के रूप में की गई है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है की विक्रम केवट मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था. इस दौरान उसकी बाइक किसी से टकरा गई.


स्थानीय लोगों ने विक्रम केवट को पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. उसे इतना पीटा गया कि आखिरकार उसकी सांस टूट गई. विक्रम ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. उधर दूसरी ओर विक्रम की मौत के बाद उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता