ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: मुखिया के भाई ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां नशे की हालत में मुखिया के भाई ने एक शख्स को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नालंदा प

बिहार: मुखिया के भाई ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां नशे की हालत में मुखिया के भाई ने एक शख्स को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नालंदा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मुखिया के भाई की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.


घटना नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके की है, जहां इब्राहिमपुर गांव में नशे की हालत में मुखिया के भाई ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया.घायल युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पी एमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि मुखिया का भाई गौतम कुमार शराब के नशे में धुत था और किसी बात को लेकर ललित से विवाद हुआ. उसके बाद उसने ललित के पेट में गोली मार दी. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.


बिहार: मुखिया के भाई ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी


गंभीर हालत में जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल यह गोलीबारी की घटना क्यों घटी इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.  घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता