ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

मुजफ्फरपुर में पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, बख्शीश वसूलते पकड़े गए पुलिसवाले

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में ईमानदार पुलिसवाले 'वसूली प्रथा' की परंपरा को बखूबी निभा रहे हैं. मुजफ्फरपुर पुलिस में तैनात सिपाही और अधिकारी, गश्ती दल की गाड़ी औ

मुजफ्फरपुर में पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, बख्शीश वसूलते पकड़े गए पुलिसवाले
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में ईमानदार पुलिसवाले 'वसूली प्रथा' की परंपरा को बखूबी निभा रहे हैं. मुजफ्फरपुर पुलिस में तैनात सिपाही और अधिकारी, गश्ती दल की गाड़ी और ड्राइवर का सदुपयोग नजराना वसूलने के लिए करते हैं. वे नित्यदिन इस सत्यकार्य में लगे रहते हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवाले ट्रक वालों से अवैध वसूली करते नजर आ रहे हैं.


सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का बताया जा रहा है. अवैध वसूली का यह वीडियो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में जमकर वायरल  हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सदर थाना इलाके के पताही का है. कहा जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार की दोपहर का है, जिसमें ट्रक चालकों से पुलिसकर्मियों को पैसे की वसूली करते देखा जा रहा है. इसके बाद बिना किसी की परवाह किये चालकों से पैसे वसूलते हैं.


मुजफ्फरपुर में पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, बख्शीश वसूलते पकड़े गए पुलिसवाले


वसूली में मशगूल पुलिसकर्मियों को इसका भी भनक भी नहीं कि कोई उनकी वीडियो बना रहा है. हालांकि इस वीडियो में शामिल पुलिसकर्मियों का चेहरा स्पष्ट नहीं देखा जा रहा है. अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस महकमे की किरकिरी हुई है.


मुजफ्फरपुर में पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, बख्शीश वसूलते पकड़े गए पुलिसवालेIPS राजेश कुमार, सिटी एसपी


इस पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है. लेकिन इस वीडियो में किसी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. पता नहीं चल पा रहा है कि कहां की गाड़ी है. लेकिन हम लोग जांच कर रहे हैं और जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता