ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: घर में घुसकर प्रोफेसर का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

MADHUBANI : बिहार में कोरोना काल में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है, यहां अपराधियों ने एक प्रोफेसर का मर

बिहार: घर में घुसकर प्रोफेसर का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में कोरोना काल में भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है, यहां अपराधियों ने एक प्रोफेसर का मर्डर कर दिया है. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की है, जहां बलहा गांव में बेलगाम अपराधियों ने घर में घुसकर प्रोफेसर को मौत के घाट उतार दिया है. मृतक प्रोफेसर की पहचान विजय शंकर झा के रूप में की गई है, जो  राजनगर कॉलेज में पढ़ाते थे. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि प्रोफेसर विजय शंकर झा अपने घर में सोये हुए थे. इस दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी.


आशंका जताई जा रही है कि विजय शंकर झा की कुदाल से हत्या की गई है. क्योंकि उनकी डेड बॉडी के पास खून से सना एक कुदाल भी मिला है. मौके पर पहुंची मधुबनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें