ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

किशनगंज में डबल मर्डर, आपसी विवाद में जबरदस्त मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज जिले में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. आपसी विवाद में पिता-पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. इस घटना में आधा दर्जन अन्य लोग बुरी तरह घ

किशनगंज में डबल मर्डर, आपसी विवाद में जबरदस्त मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
First Bihar
3 मिनट

KISHANGANJ : बिहार के किशनगंज जिले में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. आपसी विवाद में पिता-पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. इस घटना में आधा दर्जन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. किशनगंज पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात किशनगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्र की है, जहां सिंघिया पंचायत अंतर्गत चौंदी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जर्बदस्त मारपीट हो गया. देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील होगया. विवाद बढ़ने के कारण दोनो ओर से भिड़ंत होने से युवक रमजान अली ( 26) की मौके पर ही मौत हो गईहोगया. घटना में मृतक के पिता अब्दुल गफ्फूर 55 सहित अन्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां अब्दुल गफ्फूर की स्थिति गंभीर देखते हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. चिकित्सकों ने गंभीर देख इलाज के बाद सिलीगुड़ी रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई.


घटना में दोनों ओर से घायल आधा दर्जन लोगों का इलाज जारी है. वही हमला करने वाले दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, टाउन थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंचे. मामले को लेकर घायलों से घटना की जानकारी ली. जिसके बाद दल बल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए.


ग्रामीणों से पुछताछ कर मामले की जानकारी ली. घटना स्थल पर पुलिस ने खून भी गिरा पाया. हमला लाठी डंडे से की गई थी. वहीं मृतक अब्दुल गफ्फूर को कल्टीवेटर के नोकली हिस्से पर पटक दिया था. जिसके कारण सर पर गंभीर चोट लगी थी।मृतक युवक सहित उसके पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इधर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है. सदर अस्पताल में घायलों का बयान भी लिया गया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता