ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

बिहार का कुख्यात डकैत यूपी से अरेस्ट, कई वर्षों से पुलिस को दे रहा था चकमा

SASARAM: रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिछले 12 सालों से फरार चल रहे कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी सरोज यादव सालों से

बिहार का कुख्यात डकैत यूपी से अरेस्ट, कई वर्षों से पुलिस को दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिछले 12 सालों से फरार चल रहे कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी सरोज यादव सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। रोहतास जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में सरोज यादव का नाम शामिल है।


अक्टूबर 2022 में अकोढीगोला थाना क्षेत्र में भी डकैती की एक बड़ी वारदात हुई थी। जिसमें भी पुलिस को इसकी तलाश थी। फरारी के दौरान सरोज लगातार आपराधिक वारदातों का अंजाम दे रहा था। जिसके बाद एसटीएफ तथा अकोढीगोला थाना की पुलिस ने विशेष टीम गठित कर किया गया। टीम ने उसे बनारस के रुस्तमपुर इलाके से छापेमारी कर उसे धर दबोचा।


बताया जाता है कि अपराधी सरोज यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी है। जिसकी तलाश 6 अलग-अलग डकैती के मामले में थी। नोखा, बिक्रमगंज, सासाराम मुफस्सिल के अलावा आकोढीगोला थाना में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि यह पिछले 12 सालों से फरार चल रहा था। खासकर विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनी में यह लूटपाट मचाने में माहिर था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता