ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

JDU के कद्दावर नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सत्ताधारी दल जेडीयू के कद्दावर नेता का मर्डर हो गया है. अपराधियों ने जदयू नेता को मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्या के बाद इलाके

JDU के कद्दावर नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सत्ताधारी दल जेडीयू के कद्दावर नेता का मर्डर हो गया है. अपराधियों ने जदयू नेता को मौत के घाट उतार दिया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. चुनावी रंजिश में किडनैप कर मर्डर की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां सोराडीह गांव के पास जेडयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी (35) की हत्‍या कर दी गई है. जेडीयू नेता का अपराह्न कर मौत के घाट उतारने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अशोक सहनी मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री थे और ये कल रविवार से ही लापता थे. खगड़िया शहर के बलुवाही मुहल्ले जदयू नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी के साथ इनके ड्राइवर बबलू का भी अपहरण हुआ था लेकिन बाद में बदमाशों ने उसे छोड़ दिया था.


JDU के कद्दावर नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि खगड़िया बखरी सड़क के कोठिया ढाला के पास से कल रविवार को जेडयू नेता अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी को अपराधियों ने उठाया था. चुनावी रंजिश में अपहरण कर हत्या की आशंका जताई जा रही है. अपहरण के बाद से सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस लगाई गई थी.


JDU के कद्दावर नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी


अशोक सहनी की बरामदगी को लेकर पुलिस की तकनीकी टीम भी काम कर रही थी. बताया जा रहा है कि अशोक उर्फ मुन्ना सहनी ने दिन के एक बजे पत्नी को फोन पर बताया कि वह गंगौर की ओर जलकर देखने जा रहे हैं. तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया. खगड़िया के सदर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है. परिजनों ने मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर हत्या की आशंका जताई है.


JDU के कद्दावर नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी


मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के मुताबिक जदयू नेता अशोक सहनी के साथ कुछ दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें