ब्रेकिंग
खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका

बिहार : आधी रात को मिलने के लिए बुलाई प्रेमिका, चार दिन बाद मिली प्रेमी की सिर कटी लाश

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल एक युवक की सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद की है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छा

बिहार : आधी रात को मिलने के लिए बुलाई प्रेमिका, चार दिन बाद मिली प्रेमी की सिर कटी लाश
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल एक युवक की सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद की है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के विशंवभरपुर की है. यहां कालामटिहनिया गांव के पास गंडक नदी में एक युवक की लाश बरामद की गई है. मृतक की पहचान विश्वंभरपुर के रूपछाप के रहने वाले प्रेम यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रेम यादव को उसकी प्रेमिका ने बीते 3 अगस्त को फोन कर आधी रात में अकेले मिलने के लिए बुलाया था. गर्लफ्रेंड के बुलावे पर प्रेम उससे मिलने गया लेकिन वह घर नहीं लौटा.


प्रेम के लापता होने के बाद उसके घर वालों ने काफी खोजबीन की. लेकिन जब प्रेम नहीं मिला तो उन्होंने संबंधित थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को प्रेम की डेड बॉडी को  गंडक नदी के पास बरामद किया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका भी घर से फरार है.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता