ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार फिर शर्मसार: गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की ने की आत्महत्या, दरिंदों ने विदेश में रहने वाले भाई को भी भेजा वीडियो

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है. दो

बिहार फिर शर्मसार: गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की ने की आत्महत्या, दरिंदों ने विदेश में रहने वाले भाई को भी भेजा वीडियो
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है. दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


वारदात गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना का है, जहां एक गांव में दो लड़कों ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि रविवार को नाबालिग लड़की खेत की ओर से आ रही थी. इस दौरान गांव के ही रहने वाले दो लड़कों ने उसे को पकड़ लिया और बगल के ईंट-भट्ठे के लिए निकाली गई मिट्टी के गड्ढे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. 


बदमाशों ने गैंगरेप का वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसे वायरल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाशों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का वीडियो विदेश में रहने वाले उसके भाई को भी भेज दिया. इस घटना से आहत पीड़िता ने अपनी भाभी के कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.


बिहार फिर शर्मसार: गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की ने की आत्महत्या, दरिंदों ने विदेश में रहने वाले भाई को भी भेजा वीडियो


लड़की के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने जल्दी-जल्दी में बिना पुलिस को घटना की सूचना दिए पीड़िता की लाश को जला दिया. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिसवालों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है.साथ ही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले लड़कों की तलाश कर रही है. 


बिहार फिर शर्मसार: गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की ने की आत्महत्या, दरिंदों ने विदेश में रहने वाले भाई को भी भेजा वीडियो


कुचायकोट के थानेदार का कहना है कि पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गई थी लेकिन शव को जला दिया गया था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस दरिंदों को सजा दिलाएगी. वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता