ब्रेकिंग
पटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहनपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसाबिहार में खौफनाक वारदात: पैसों के विवाद में मजदूर की हत्या कर दफनाया शव, अब पुलिस के रडार पर मृतक की बहन

बिहार: घर में जबरदस्ती घुसकर लड़की के साथ की छेड़खानी, अश्लील हरकत करते पकड़ा गया शख्स

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. एक शख्स को लड़के के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है. स्थानीय लोगों ने आरोपी क

बिहार: घर में जबरदस्ती घुसकर लड़की के साथ की छेड़खानी, अश्लील हरकत करते पकड़ा गया शख्स
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. एक शख्स को लड़के के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है. स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की है. इस घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र की ही, जहां रामपुर गांव में घर में अकेले खाना बना रही लड़की के साथ एक युवक जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा. लड़की के शोर मचाने के बाद वहां घर के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना की जानकारी होने पर लड़की के मां-बाप भी घर आये, जो खेत में काम करने गए थे.


बताया जाता है कि पीड़िता के माता-पिता खेत में काम करने गए थे. इस दौरान बच्ची एकेले घर में माता-पिता के लिए खाना पका रही थी. लड़की को अकेले देख गांधी सिंह नाम का एक शख्स उसके घर में घुस गया और किशोरी को पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा‌. इसपर किशोरी शोर मचाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े. उनलोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. 


इस घटना को लेकर आरोपी युवक गांधी कुमार सिंह के खिलाफ पाॅक्‍सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कटेया थाना के पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता