ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गया में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी

GAYA : बिहार के गया जिले में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी है. पुलिस बदमाशों मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अपराध

गया में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी है. पुलिस बदमाशों मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


घटना गया जिले के चंदौती थाना इलाके की है. यहां अपराधियों ने गला रेतकर एक चौकीदार की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान चौकीदार संजय पासवान के रूप में की गई है. चंदौती थानाध्यक्ष सोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात ड्यूटी करने के बाद थाने का चौकीदार संजय पासवान अपने घर के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा.


चौकीदार संजय पासवान के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच ग्रामीणों ने सूचना दी कि चमंडी मोड़ के समीप झाड़ी में एक शव पड़ा हुआ है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान संजय पासवान के रूप में की. संजय पासवान की गला रेतकर हत्या की गयी है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता