ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

वेलेंटाइन डे के दिन सनका आशिक का दिमाग, कनपटी पर पिस्टल भिड़ाकर बोला 'आई लव यू बाबू', पहुंचा जेल

DARBHANGA : आज 14 फ़रवरी है और आज वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. प्रेम करने वाले आज अपने तरीके और अंदाज से प्रेमी या प्रेमिका या फिर अपने जीव

वेलेंटाइन डे के दिन सनका आशिक का दिमाग, कनपटी पर पिस्टल भिड़ाकर बोला 'आई लव यू बाबू', पहुंचा जेल
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : आज 14 फ़रवरी है और आज वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. प्रेम करने वाले आज अपने तरीके और अंदाज से प्रेमी या प्रेमिका या फिर अपने जीवनसाथी को प्यार का इजहार करते हैं. लेकिन बिहार के दरभंगा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल वेलेंटाइन डे के दिन एक मनचले ने सरेआम लड़की को पिस्टल भिड़ाकर प्रपोज कर दिया.


मामला दरभंगा जिले के जाले थाना इलाके की है, जहां बहेड़ा पंचायत के नगरडीह गांव में एक मनचले ने लड़की की कनपटी पर पिस्टल भिड़ाकर उसे प्रपोज कर दिया. हालांकि ऐसी जुर्रत करना उसे भारी पड़ गया. वेलेंटाइन डे के द‍िन इतने खतरनाक ढंग से प्‍यार का इजहार, उस युवती को पसंद नहीं आया. लड़की ने शोर मचा दिया. फ‍िर क्‍या था, आसपास के लोग वहां जमा हो गया. उन्‍हें पूरा माजरा समझने में देरी भी नहीं लगी. वहां मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया. आरोपी युवक की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के उमरचक गांव के रहने वाले नथुनी सहनी के पुत्र अशोक सहनी (30) के रूप में की गई है.


इस मामले को लेकर जाले थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी युवक टेंट व्यवसायी के यहां मजदूरी करने का काम करता है. टेंट कारीगर बताया गया है. वेलेंटाइन डे के अवसर पर उक्त द्वारा लड़की को प्रपोज करने की बात पर जांच शुरू कर दी है. आरोपी युवक अशोक सहनी से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता