ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

दरभंगा में डॉक्टर ने की हत्या, मजदूरी मांगने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले में एक डॉक्टर ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी. इस घटना के बाद मजदूर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुल

दरभंगा में डॉक्टर ने की हत्या, मजदूरी मांगने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले में एक डॉक्टर ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी. इस घटना के बाद मजदूर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना इलाके की है. यहां एक डॉक्टर ने मजदूर की हत्या कर दी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र नाथ झा के बेटे राहुल कुमार झा (24) के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार झा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर अवस्थित डॉ0 सिद्धार्थ के यहां लगभग 15 दिनों से मजदूरी कर रहा था. राहुल के पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं. राहुल भी हाल ही में दिल्ली से आया था. खाने पीने की समस्या होने के कारण वह मजदूरी का कार्य कर रहा था. 


उन्होंने आगे बताया कि रात में उसने डॉ0 सिद्धार्थ से अपने मजदूरी का पैसा मांगा. डॉ0 ने देने से मना कर दिया. राहुल अपनी मजबूरी बताकर पैसे देने का अनुरोध करता रहा. इस पर डॉ सिद्धार्थ ने लेबर हेड और मजदूरों से कहकर उसकी निर्मम पिटाई करवा दी. मार खाते खाते जब वह बेदम हो गया तो उसे डीएमसीएच भेज दिया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


स्थानीय लोगों ने कहा कि राहुल की पिटाई का वीडियो भी लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पास है, जिसमें राहुल के हाथ को बांध कर लोहे के रॉड से पीटा गया है. लोगों ने बताया कि दो लोगो की गिरफ्तारी हुई है. पर मुख्य आरोपी डॉ0 सिद्धार्थ सहित जबतक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन किया जाएगा. 


स्थानीय लोगों ने कहा कि जबतक डॉ0 सिद्धार्थ की गिरफ्तारी नहीं होगी, लाश को जलाने नही दिया जाएगा. साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को मिर्जापुर चौक को जाम किया जाएगा.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता