ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

छपरा में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम

CHHAPRA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कर्म

छपरा में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. छपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात छपरा जिले के एकमा की है, जहां छपरा-एकमा के ब्लॉक रोड में स्थित सोनाटा माइक्रो फाइनेंस ऑफिस को लूटने की कोशिश की गई है. फाइनेंस ऑफिस में लूटपाट करने आये बदमाश जब अपने मंसूबे में नाकाम रहे तो उन्होंने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी.


गोली लगने के बाद फाइनेंस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची छपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें