ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार: पत्नी को गिफ्ट देकर फंस गया पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानिए क्यों

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल अपनी पत्नी को गिफ्ट देकर एक पति ऐसा फंसा कि उसे हवालात की हवा खानी पड़ गई.

बिहार: पत्नी को गिफ्ट देकर फंस गया पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानिए क्यों
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल अपनी पत्नी को गिफ्ट देकर एक पति ऐसा फंसा कि उसे हवालात की हवा खानी पड़ गई. पत्नी को गिफ्ट देने के बाद बक्सर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


घटना बक्सर जिले के की है, जहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस शख्स ने चोरी का मोबाइल खरीद कर अपनी पत्नी को गिफ्ट दिया था. चोरी का मोबाइल खरीदने और इस्तेमाल करने के आरोप में जीआरपी पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि किसी रेल यात्री का मोबाइल चोरी हुआ था. जिसे लेकर उसने बक्सर जीआरपी में आवेदन दिया था. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई थी.


पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि चोर ने मोबाइल को चोरी करने के बाद झारखंड के धनबाद शहर में किसी शख्स से बेच दिया था. उस व्यक्ति ने चोरी का वह मोबाइल अपनी पत्नी को गिफ्ट में दे दिया. व्यक्ति की गिरफ़्तारी के बाद थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि मोबाइल प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए उसे उसके सही मालिक को सौंप दिया जाएगा. हालांकि, अभी मोबाइल चोरी करने वाले चोर की तलाश भी की जा रही है.


ऐसे में पकड़े गए व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है. आरोपित के पति का कहना है कि उसने तो पत्नी का भला सोचकर ही गिफ्ट दिया था. उसे इस वाकये के विषय में जानकारी नहीं थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि अब जांच के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें