ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भागलपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत

BHAGALPUR : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी बेलगाम अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. युवक को 6

भागलपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी बेलगाम अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. युवक को 6 गोली मारने की बात सामने आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया की है, जहां बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ वार्ड नंबर 10 में अपराधियों ने एक किसान की हत्या कर दी. मृतक किसान की पहचान सुबोध सिंह (55) के रूप में की गई है, जो पछीयारी टोला के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने किसान सुबोध सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया और मौके से भाग निकले. 


भागलपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत


मृतक किसान अपने घर के समीप पन्ना सिंह के अर्द्धनिर्मित मकान के पास अपने मकई के फसल को तैयार करवा रहा था. वह मकई के भुट्टे को धूप में सुखाने के दौरान थक कर बैठा ही था कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारना शुरू कर दिया. उस दौरान उसकी पत्नी भी मौजूद थी. बदमाशों ने पांच गोली कनपटी, छाती, पेट और बाएं हाथ में मारा और बाइक तेज रफ्तार से भगा कर एनएच 31 की ओर भाग निकले. बदमाशों को कोई पहचान नहीं हो पाई क्योंकि बदमाश हेलमेट और रूमाल से चेहरे को ढके हुये थे.


भागलपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत


किसान की हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही हैं. कोई कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नही हैं. वही गोली की आवाज सुनकर मुहल्ले  के बडी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गये. मृतक किसान सुबोध सिंह की पत्नी धर्मशीला देवी पुत्र कक्कू कुमार और विक्की कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


भागलपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत


हत्या की सूचना पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अमर विश्वास, थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एएसआई राघव सिंह और उपेंद्र मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये. उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिये अनुमंडलिय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता