ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भागलपुर में बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार दी है. गोली मारने के बाद बदमाश डेढ़ लाख रुपये बैंक कर्मी से लूट

 भागलपुर में बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार दी है. गोली मारने के बाद बदमाश डेढ़ लाख रुपये बैंक कर्मी से लूटकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर के नवगछिया की है , जहां बेखौफ अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा मंदिर टोला से आगे मुख्य सडक पर तेलिहारी टोला के पास एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने भागलपुर मशाकचक स्थित उत्कर्ष बैंक के फिल्ड ऑफिसर खगडिया जिले के गोगरी जमालपुर निवासी कुन्दन कुमार से डेढ लाख रुपये और टैब छीन लिया. लूटपाट के क्रम में बदमाशों ने बाइक की चाबी छीनने में दौरान बैंक कर्मी को गोली भी मार दी. 


गोली लगने के बाद बैंक कर्मी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सीएचसी गोपालपुर में डा मनीष राज और डा उदय कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष ई भारत भूषण दल बल के साथ सीएचसी गोपालपुर पहुँचे और पीडित बैंक कर्मी से घटना की जानकारी ली. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सीएचसी पहुँचे और घायल बैंक कर्मी से मामले की जानकारी लेकर घटनास्थल पर जाँच पडताल में पहुँचे.


घटना स्थल पर उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ततकाल छापेमारी कर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मामले का उद्भेदन हेतु एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. टीम में सर्किल इंसपैक्टर मार्केण्डे सिंह, गोपालपुर और परबत्ता थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है. वहीं गोपालपुर पुलिस द्वारा डिमाहा व आसपास के गाँवों में सघन पूछताछ किया जा रहा है.


मामले की जानकारी देते हुए पीडित बैंक कर्मी ने बताया कि मैं डिमाहा गाँव में समूह से जुडी मगिलाओ के साथ बैठक कर किश्त के रूप में एक लाख पचास हजार रुपए लेकर भागलपुर के लिए जा रहा था कि मंदिर टोला डिमाहा के आगे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मेरी बाइक को रोका और मेरा बैग व टैब छीन लिया. बाइक की चाभी लेने पर मैंने विरोध कर हाथा पाई किया. इस दौरान एक अपराधी ने दो गोली चलाया. जिससे मैं जख्मी हो गया. चार में से दो अपराधियों के पास कट्टा था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता