ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

भागलपुर में दो-दो जिंदा बम बरामद, बदमाशों ने उड़ाने की दी धमकी

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है. पुलिस ने एक नवनिर्मित मकान से दो-दो जिंदा बम बरामद किया है. बम के साथ-साथ धमकी भरा एक पत्र भी मिला है, जिसमें बम से उ

भागलपुर में दो-दो जिंदा बम बरामद, बदमाशों ने उड़ाने की दी धमकी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है. पुलिस ने एक नवनिर्मित मकान से दो-दो जिंदा बम बरामद किया है. बम के साथ-साथ धमकी भरा एक पत्र भी मिला है, जिसमें बम से उड़ाने की लिखी गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मौर्य कॉलोनी में एक नवनिर्मित मकान से दो शक्तिशाली बम बरामद किया गया है. घर के अंदर धमकी भरा पत्र भी मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक हबीबपुर थाना क्षेत्र के मौर्या कॉलोनी में जगदीशपुर के रहने वाले रंजीत सिंह घर का निर्माण करा रहे हैं. रविवार को दोपहर में जब उनकी पत्नी आभा कुमारी नवनिर्मित मकान में पहुंची तो उन्होंने देखा कि मकान के अंदर दो जिंदा बम रखे हुए थे. 

भागलपुर में दो-दो जिंदा बम बरामद, बदमाशों ने उड़ाने की दी धमकी


आभा कुमारी ने देखा कि बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र भी लिखा है. महिला ने तत्काल स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. मामले की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया. तुरंत इसकी जानकारी हबीबपुर थाना को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बम को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पत्र को भी बरामद कर लिया. फिलहाल भागलपुर पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. 

भागलपुर में दो-दो जिंदा बम बरामद, बदमाशों ने उड़ाने की दी धमकी


उधर महिला आभा कुमारी का कहना है कि पुलिस बम और धमकी वाला पत्र अपने साथ ले गई लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. महिला ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि जिसने बम रखा है और धमकी भरा पत्र लिखा है, क्या उनसे शक पाइयेगा. इतना कहकर पुलिस चली गई.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता