ब्रेकिंग
कौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

बेतिया में हथियार के बल पर 5.50 लाख की लूट, तमंचा लहराते हुए रुपये लेकर अपराधी फरार

BETTIAH : बिहार के बेतिया में लॉकडाउन में भी अपराधियों का तांडव जारी है. अभी कैथवलिया-लौरिया रोड में समस्ता फाइनेंस के कर्मी लूट मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने

बेतिया में हथियार के बल पर 5.50 लाख की लूट, तमंचा लहराते हुए रुपये लेकर अपराधी फरार
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया में लॉकडाउन में भी अपराधियों का तांडव जारी है. अभी कैथवलिया-लौरिया रोड में समस्ता फाइनेंस के कर्मी लूट मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने 48 घंटे के भीड़ लूट की दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है.ताजा मामला बेतिया-चनपटिया मेन रोड की है, जहां खरदेउर महना के पास बेखौफ अपराधी 5.50 लाख रुपये लूटकर हथियार लहराते फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


बताया आज रहा है कि बुधवार की शाम बेतिया-चनपटिया मुख्य पथ पर खरदेउर महना के समीप सशस्त्र बदमाशों ने बेतिया के चूड़ा मिल मालिक के भांजे चंदन कुमार से हथियार के बल पर 5 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए चनपटिया की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. चनपटिया के श्याम सिनेमा हॉल के समीप के रहने वाले चंदन कुमार के मामा का गुलाबबाग में चूड़ा का मिल है. चंदन मिल के काम में सहयोग करते हैं.


जानकारी के अनुसार श्री कुमार अपने साथी चितरंजन शर्मा के साथ हथुआ बाजार से रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. रुपयों को शर्ट के नीचे छुपा कर रखे थे. महना के समीप काले रंग के पल्सर बाइक पर तीन बदमाश रास्ते में खड़े थे. बदमाशों ने चंदन कुमार को रोक लिया। इसी बीच दूसरे बाइक पर तीन और बदमाश वहां पहुंच गए. बदमाशों ने तमंचे के बल पर चंदन कुमार से रुपया छीन लिया. इस दौरान उनके शर्ट भी फाड़ डाले। वारदात को अंजाम देकर अपराधी चनपटिया की ओर फरार हो गए. 


घटना के तुरंत बाद चंदन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार, बलथर थानाध्यक्ष राजेश झा, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय, कुमारबाग ओपी प्रभारी राणा प्रसाद, एससी-एसटी थानाध्यक्ष सुजीत दास सहित दल-बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता