ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बिहार: एक शख्स ने युवक को तेजाब से नहलाया, कर्ज लौटाने के बहाने से बुलाया था घर

BETIIAH : बिहार के बेतिया से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. कर्ज लौटाने के बहाने एक युवक को घर बुलाकर तेजाब से नहलाने का मामला प्रकाश में आया है

बिहार: एक शख्स ने युवक को तेजाब से नहलाया, कर्ज लौटाने के बहाने से बुलाया था घर
First Bihar
2 मिनट

BETIIAH : बिहार के बेतिया से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. कर्ज लौटाने के बहाने एक युवक को घर बुलाकर तेजाब से नहलाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में पीड़ित युवक का शरीर बुरी तरह जल गया है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेतिया के मझौलिया बाजार का है, सोनम मेंस गैलरी के संचालक दीपू कुमार पर तेजाब से जलाने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि दीपू कुमार के छोटे भाई ने स्वर्ण व्यवसाई स्वर्गीय मनोज साह के बेटे रवि रंजन कुमार को उसकी बहन की शादी में कुछ रुपये उधर दिए थे. बार-बार पैसा मांगने पर सोनार रवि रंजन कुमार ने कर्ज चुकाने के बहाने दीपू कुमार को अपने घर बुलाया और बकझक करते हुए दीपू कुमार पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया.


तेजाब की जलन से दीपू कुमार बुरी तरह चीखने चिल्लाने लगा. चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल दीपू कुमार को शिव मंदिर परिसर में ले गए, जहां किसी ने ठंडा पानी डालकर उसके जलन को कम किया. इसके बाद जख्मी दीपू कुमार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां डॉ राकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति देख बेतिया रेफर कर दिया.


घटना सामने आने के बाद बेतिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने वाला सोनार रवि रंजन कुमार फिलहाल घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस इसकी गिरफ़्तारी को लेकर प्रयासरत है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता