ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बिहार: चाकू की नोक पर 5 लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई है. पांच बदमाशों ने चाकू की नोक पर इस घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने कुकर्म की इस घटना का वीडियो

बिहार: चाकू की नोक पर 5 लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई है. पांच बदमाशों ने चाकू की नोक पर इस घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने कुकर्म की इस घटना का वीडियो मोबाइल में बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेतिया के सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र की है, यहां एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर निकली नाबालिग के साथ गांव के ही पांच युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग के साथ बलात्कार कर वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी धीरज महतो घटना का मुख्य अभियुक्त बताया जाता है.


इस संबंध में पीड़िता के माता के आवेदन पर सिरिसिया थाने में पांच आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की माता ने बताई है कि पीड़िता शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के पांच युवक संजय कुमार (18), अनिल महतो (20), धीरज महतो (24), राजू महतो (20) एवं पन्नालाल महतो (26) ने उसे अकेला पाकर गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलपूर्वक चाकू का भय दिखाते हुए मुँह दबाकर एक-एक कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फिर संजय महतो और धीरज महतो ने पीड़िता को नग्न अवस्था मे कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


घटना के करीब 2 घंटे बाद लड़की चीखती-चिल्लाती घर पहुँचकर अपनी माँ को अपने साथ हुई दरिंदगी की सारी बात बताई। घटना के दिन लड़की के पिता भी घर पर नहीं थें। परिजनों ने लोक-लज्जा के भय से किसी को घटना के बारे में जानकारी भी नहीं दिया। इसीबीच सोशल मीडिया पर नाबालिग के साथ बलात्कार का वीडियो आरोपियों ने वायरल कर दिया। आसपास के लोगों ने वीडियो वायरल होने की जानकारी परिजनों को दी। तब जाकर पीड़िता की मां थाना पहुंची और अपनी बेटी के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को सारी बात बताई।


पुलिस ने लिखित शिकायत मिलते ही शनिवार को पांच नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। फलस्वरूप शनिवार की रात मुख्य दो आरोपियों में से धीरज महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता