ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार : घर में घुसकर लड़की के साथ बलात्कार, मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक युवक ने की दरिंदगी

BEGUSARAI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. घर में जबरदस्ती घुसकर एक युवक ने लड़की के साथ बलात्कार किया है. आरोपी शख्स ने शोर मचाने पर पीड़िता

बिहार : घर में घुसकर लड़की के साथ बलात्कार, मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक युवक ने की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. घर में जबरदस्ती घुसकर एक युवक ने लड़की के साथ बलात्कार किया है. आरोपी शख्स ने शोर मचाने पर पीड़िता की पिटाई भी की है. परिजनों की ओर से थाने में इस घटना से संबंधित शिकायत की गई है. बेगूसराय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना इलाके की है. जहां एक गांव में घर में जबरदस्ती घुसकर एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में मामा के घर मे रहकर पढ़ाई करती है. सोमवार की रात जब लड़की अपने घर में अकेली सोई हुई थी. तो रात के करीब ग्यारह बजे खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मशुराज निवासी जयचंद्र यादव का बीटा मिट्ठू कुमार घर में घुस गया और मुंह कपड़ा ठूंसकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया. इस घटना के दौरान जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी शख्स ने उसकी पिटाई भी की. 


इस घटना के बाद पीड़िता की मामी दौड़कर आई तब वह लड़का भागने का प्रयास किया. इसी बीच मेरी मामी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाने लगी. थाना से पुलिस की गाड़ी आई और पुलिस ने दोनों को घर से बाहर निकाला.


पुलिस ने आरोपी मिट्ठू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हेड क्वार्टर डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि पीड़िता ने थाने में बलात्कार की शिकायत की है. आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें