ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : आशिक मिजाज दारोगा की पिटाई, महिला को प्रपोज करने घर में घुसा था

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक दारोगा की बेरहमी से पिटाई की गई है. जबरदस्ती एक महिला को प्रपोज करने घर में घुसे इस दारोगा को लोगों न

बिहार : आशिक मिजाज दारोगा की पिटाई, महिला को प्रपोज करने घर में घुसा था
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक दारोगा की बेरहमी से पिटाई की गई है. जबरदस्ती एक महिला को प्रपोज करने घर में घुसे इस दारोगा को लोगों ने खूब मारा है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना इलाके की है, जहां पुलिस की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे  जानकर आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल भीड़ ने आशिक मिजाज एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पिटते देखे जा रहे शख्स की पहचान दारोगा विजय कुमार के रूप में की गई है. 


आरोप है कि एक महिला के साथ छेड़खानी करने घर के अंदर घुसे ASI विजय कुमार को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बड़ी बात ये है कि ASI विजय कुमार पहले गढ़पुरा थाने में ही तैनात था. हाल में उसका तबादला किया गया था. इसके बावजूद विजय कुमार के सिर से मोहब्बत का नशा उतर नहीं रहा था. 


लिहाजा मंगलवार की रात वह फिर से इस इलाके में स्थित एक घर मे घुस आया. भीड़ के हाथों पीटे जाने के बाद मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस भी पहुंची. हालांकि थानेदार कह रहे हैं कि घटना का कारण उन्हें मालूम ही नही है. 


बहरहाल, पुलिस की पिटाई का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अब देखना ये है कि इस मामले में कार्रवाई होती है या फिर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कामयाब होती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता