ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: रेड लाइट एरिया में युवक का मर्डर, सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रेड लाइट एरिया में युवक के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल

बिहार: रेड लाइट एरिया में युवक का मर्डर, सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाएं गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रेड लाइट एरिया में युवक के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है. 


घटना बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है. यहां पुलिस ने रेड लाइट एरिया से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक के सिर और गले में चाकू का निशान है. मृतक की पहचान स्वर्गीय ब्रह्मदेव यादव के पुत्र प्रदोष कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रदोष कुमार दस वर्षों से भी अधिक समय से अपने घर-परिवार से अलग बाबा हरिगिरि धाम के समीप स्थित रेड लाइट एरिया में रहता था. लोगों को सूचना मिली कि किसी ने प्रदोष की हत्या कर दी है. इसके बाद जब गांव के लोग जुटे तो घटनास्थल जिस्मफरोशी के अड्डे पर मौजूद परिवार के सभी लोग फरार हो गए. 


सूचना मिलते ही पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन लोग हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अड़े रहे. शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चाकू से गोदने के बाद  गला दबाकर हत्या की गई है. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएंं चल रही है. कुछ लोगों का कहना है कि जिस्मफरोशी के अड्डे से दूर-दूर तक लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाहर सप्लाई किया जाता था. 


प्रदोष को धीरे-धीरे काले कारनामे की जानकारी हो गई, जिसके बाद खुलासा होने की वजह से जिस्म के धंधे वालों ने उसकी हत्या कर दी है. स्थानीय कुछ लोगों का कहना है मृतक देर शाम गढ़पुरा बाजार लौट रहा था, इसी दौरान जमीन को लेकर कुछ लोगोंं से विवाद हो गया था. इसके बाद जिस्मफरोशी के अड्डे पर मौजूद परिवार केे सहयोग से सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. 


पुलिस मामलेे के गहन छानबीन की बात कह रही है. उल्लेखनीय है कि यहां से कुछ ही दूरी पर चर्चित रेड लाइट एरिया लदैल घाट संचालित है. जहां कि अंतरराज्यीय गिरोह लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाते हैं और जिस्मफरोशी कराने के बाद बेच दिया जाता है. विरोध करने पर हत्या तक कर दी जाती है. विगत दो साल के दौरान कई मामले उजागर हो चुके हैं. आशंका है कि इसी गैंग ने अपने काले कारनामे का भेद खुलने के डर से यह हत्या की है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता