ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार: सरस्वती पूजा से पहले मासूम बच्चे का शव बरामद, परिजनों ने मुंह दबाकर हत्या का लगाया आरोप

BEGUSARAI : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से हैं. जहां हत्या का सिलसिला लगातार जारी है. बीते रात बेखौफ बदमाशों ने एक पांच वर्षीय बच्चे की हत्या करने के बाद शव को केला के बगान म

बिहार: सरस्वती पूजा से पहले मासूम बच्चे का शव बरामद, परिजनों ने मुंह दबाकर हत्या का लगाया आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से हैं. जहां हत्या का सिलसिला लगातार जारी है. बीते रात बेखौफ बदमाशों ने एक पांच वर्षीय बच्चे की हत्या करने के बाद शव को केला के बगान में फेंक दिया. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गोढ़ियारी गांव की है. बगान में बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान खोरामपुर गोढ़ियारी निवासी संजीव दास के करीब पांच वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. 


घटना के संबंध में मृतक के पिता संजीव दास ने बताया कि वह मजदूरी कर जीवन वापस यापन करता है तथा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. बुधवार की शाम गांव में एक भोज था एवं सरस्वती पूजा की तैयारी चल रही थी. जिसमें उसका पुत्र भी देख रहा था. काफी देर बाद जब वापस नहीं आया तो हम लोगों ने खोजबीन की, कुछ पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान रात करीब 11 बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित केला बगान में अचेत हालत में मिला. वहां से उठाकर एक डॉक्टर के यहां बेगूसराय ले गए तो मृत घोषित कर दिया गया. 


बच्चे के चेहरे पर निशान से लग रहा है कि मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है. परिजनों का कहना है कि रात में जब 12 बजे हम लोग घटना की सूचना देने मटिहानी थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने शव के साथ घर भेज दिया और सुबह आने की बात कही. सुबह में शव लेकर थाना पर आए तो वहां कागज तैयार कर चौकीदार के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

टैग्स