ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने 2 लड़कों को गोलियों से भूना, अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत

BEGUSARAI : बिहार में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. अपराधि

बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने 2 लड़कों को गोलियों से भूना, अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून दिया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरा इलाका थर्राया गया है. घटनास्थल पर भारी बवाल मच गया है. हत्या की घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के  नगर थाना क्षेत्र की है. यहां सुभाष चौक एनएच 31 के पास शाम ढलते ही बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी है, जिसमें से एक युवक का स्पॉट डेथ हो गया है. जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल अवस्था में जख्मी युवक को प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. 


इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार जबकि घायल युवक की पहचान राजा कुमार के रूप में की गई है. बताते चलें कि रुके दोनों दोस्त सुभाष चौक के पास पहुंचा तभी अपराधियों ने घात लगाए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें अंकित कुमार की 3 गोली लगी. जिससे अंकित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि राजा कुमार गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 


बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने 2 लड़कों को गोलियों से भूना, अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत


 गोली चलने के बाद काफी देर तक सुभाष चौक स्थित एनएच 31 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया है. फिलहाल नगर थाने के पुलिस सहित कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है. 


बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने 2 लड़कों को गोलियों से भूना, अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत


इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया है कि दो युवक को गोली लगी है, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि अपराधी दोनों युवक को गोली क्यों मारी है. सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता